scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशक्या विश्व भारती के कुलपति के खिलाफ कार्रवाई हुई: आलिया विवाद के बीच ममता ने कहा

क्या विश्व भारती के कुलपति के खिलाफ कार्रवाई हुई: आलिया विवाद के बीच ममता ने कहा

Text Size:

कोलकाता, चार अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने अखिल भारतीय तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के उस पूर्व छात्र नेता के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसने राज्य संचालित आलिया विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ दुर्व्यवहार किया था लेकिन उन्होंने साथ ही सवाल किया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती के कुलपति के खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं।

टीएमसी की छात्र शाखा के पूर्व नेता गियासुद्दीन मंडल को आलिया विश्वविद्यालय के कुलपति मोहम्मद अली को एक वीडियो में कथित रूप से धमकी देते और अपशब्द कहते देखा गया था, जिसके बाद मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस ने आलिया विश्वविद्यालय की घटना में पहले ही गिरफ्तारी कर ली है। विश्व भारती और बोलपुर में क्या हो रहा है? वहां कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है? क्या विश्व भारती के कुलपति को गिरफ्तार किया गया है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक वर्ग (समुदाय) आलिया विश्वविद्यालय में पढ़ता है। सभी अच्छे हैं। आलिया विश्वविद्यालय के छात्रों में असंतोष हो सकता है। अपशब्द कहने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यहां पुलिस कार्रवाई करती है।’’ बनर्जी ने बोलपुर में शांतिनिकेतन के विश्वभारती में कई मुद्दों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments