scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशनोएडा: बलात्कार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: बलात्कार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उप्र), चार अप्रैल (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना जेवर पुलिस ने एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार आरोपी संजय को रविवार रात को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि संजय के खिलाफ पिछले साल 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने तथा उसके साथ बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज है।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

भाषा सं शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments