scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशदिल्ली के कुछ हिस्सों में लू का कहर

दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू का कहर

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को लू का प्रकोप रहा और चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी की स्थिति ‘गंभीर’ हो गई है।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा, ‘अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जबकि अगले दो दिनों के दौरान गुजरात में लू चलने की संभावना है।’

दिल्ली के चार मौसम विज्ञान केंद्रों ने अपना अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया। रिज, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मौसम विज्ञान केंद्रों पर पारा क्रमश: 40.2 डिग्री सेल्सियस, 40.2 डिग्री सेल्सियस, 40.6 डिग्री सेल्सियस और 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments