भुवनेश्वनर, चार अप्रैल (भाषा) ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के पांच नये मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,87,742 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
ओडिशा में मई 2020 के बाद पहली बार संक्रमण के नये मामलों की संख्या एक दिन में 10 से कम दर्ज की गयी है। इससे पहले छह मई 2020 को ओडिशा में संक्रमण के तीन नये मामले सामने आए थे।
ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 298 हो गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 37 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 12,78,270 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.02 प्रतिशत पर बनी हुई है।
बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 9,121 पर ही स्थिर रही।
भाषा रवि कांत उमा
उमा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
