scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअभिनेत्री के प्रति यौन हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी को जमानत मिली

अभिनेत्री के प्रति यौन हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी को जमानत मिली

Text Size:

कोच्चि (केरल), चार अप्रैल (भाषा) केरल उच्च न्यायालय ने एक अभिनेत्री के प्रति यौन हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी को सोमवार को जमानत दे दी। वर्ष 2017 के इस मामले में अभिनेता दिलीप भी आरोपी हैं।

अदालत ने अपराध में कथित तौर पर शामिल चौथे आरोपी विजीश को जमानत दे दी है। गत सप्ताह उच्च न्यायालय ने सुनील एन एस को जमानत देने से इनकार कर दिया था। मामले में मुख्य आरोपी सुनील को ‘पलसर सुनी’ के नाम से भी जाना जाता है।

तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी पीड़ित अभिनेत्री का 17 फरवरी 2017 की रात को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था तथा कार में दो घंटे तक उनसे कथित तौर पर छेड़खानी की गई। इसके बाद एक व्यस्त इलाके में उन्हें छोड़ दिया गया। आरोपियों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी घटना की वीडियो बना ली थी।

इस मामले में 10 आरोपी बनाए गए और पुलिस ने सात को गिरफ्तार किया। दिलीप को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

भाषा गोला संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments