scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशहंगरी के संसदीय चुनाव में जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टर ओर्बन को बधाई दी

हंगरी के संसदीय चुनाव में जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टर ओर्बन को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हंगरी के संसदीय चुनावों में जीत हासिल करने पर सोमवार को अपने समकक्ष विक्टर ओर्बन को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच निकट व मित्रतापूर्ण संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने को उत्सुक हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हंगरी के संसदीय चुनावों में जीत पर प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन को ढेर सारी बधाइयां। भारत और हंगरी के बीच निकट और मित्रतापूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करने को उत्सुक हूं।’’

ओर्बन ने रविवार को दावा किया कि आम चुनाव में उनकी पार्टी को जीत मिली है। प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी बड़ा समर्थक माना जाता है।

विक्टर ओर्बन ने बुडापेस्ट में चुनाव की रात पार्टी के अधिकारियों तथा समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि यह उनकी पार्टी के लिए एक ‘‘बड़ी जीत’’ है।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र संतोष

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments