scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशदिल्ली की सुबह गर्म, दिन में तेज हवा चलने के आसार

दिल्ली की सुबह गर्म, दिन में तेज हवा चलने के आसार

Text Size:

नयी दिल्ली,चार अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 34 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मौसम वैज्ञानिक ने दिन में मजबूत सतही हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम ब्यूरो ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और छह से 10 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। सात और आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और नौ तथा 10 अप्रैल को इसके 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक होने और सामान्य तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर ‘गर्मी’ तथा तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा होने पर ‘भीषण गर्मी’ होती है।

भाषा शोभना संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments