scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशओडिशा में कोविड-19 के 36 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 36 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

Text Size:

भुवनेश्वनर, तीन अप्रैल (भाषा) ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 36 नये मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,87,737 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

इससे पहले राज्य में शनिवार को संक्रमण के 40 नये मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 9,121 पर ही स्थिर रही।

ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 330 हो गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 71 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस महामरी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 12,78,233 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.14 प्रतिशत पर बनी हुई है।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments