scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : नासिक के नजदीक पवन एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, अबतक हताहत की खबर नहीं

महाराष्ट्र : नासिक के नजदीक पवन एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, अबतक हताहत की खबर नहीं

Text Size:

नयी दिल्ली/मुंबई, तीन अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में नासिक के नजदीक लहाविट और देवलाली स्टेशन के बीच रविवार दोपहर लोकमान्य तिलक- जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सा और राहत टीम को मौके पर रवाना किया गया है। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा अपराह्न करीब तीन बजकर 10 मिनट पर मध्य रेलवे के भुसावल डिविजन में हुआ और अबतक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन (एटीआर) को मनमाड से रवाना किया गया है जबकि चिकित्सा उपकरण राहत ट्रेन को भुसावल से भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इगतपुरी से भी चिकित्सा वैन को मौके पर भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर 022-22694040 और 022-67455993, नासिक रोड स्टेशन पर 0253-2465816, भुसावल स्टेशन पर 02582-220167 और आपदा प्रबंधन कक्ष में 54173 पर कॉल कर लोग सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments