scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशमहिलाओं के खिलाफ उच्च अपराध दर वाले जिलों में बनेंगे अतिरिक्त ‘वन-स्टॉप’ केंद्र: ईरानी

महिलाओं के खिलाफ उच्च अपराध दर वाले जिलों में बनेंगे अतिरिक्त ‘वन-स्टॉप’ केंद्र: ईरानी

Text Size:

चंडीगढ़, दो अप्रैल (भाषा) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि केंद्र की देश के उन जिलों में अतिरिक्त ‘वन-स्टॉप’ केंद्र (ओसीएस) खोलने की योजना है, जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर अधिक है।

ईरानी ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 704 ओएससी काम कर रहे हैं और एक महिला हेल्पलाइन ने 70 लाख से अधिक महिलाओं की मदद की है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र का अब यह संकल्प है कि उन जिलों में अतिरिक्त ओएससी खोले जाएंगे, जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर अधिक है और हम इन 300 नए केंद्रों को खोलने के लिए आपसे (राज्यों से) समर्थन का अनुरोध करते हैं।’’

मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय 10 अन्य देशों में कार्यरत भारतीय महिलाओं के लिए भी इसी तरह की सुविधा प्रदान करने का प्रयास करेगा।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments