scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशवीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से देश में रह रही रूसी दंपति गिरफ्तार

वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से देश में रह रही रूसी दंपति गिरफ्तार

Text Size:

मथुरा (उप्र) दो अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद देश में कथित तौर पर अवैध रूप से रहने के आरोप में एक रूसी दंपंति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि दंपति ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।

स्थानीय अभिसूचना इकाई के निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया, शुक्रवार को जानकारी मिली कि वृन्दावन के कालिन्दी, गोपाल धाम स्थित कृष्णा वैली होटल में एक रूसी दंपति दिल्ली से आए हैं और वे अपना वैध दस्तावेज नहीं दिखा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर वृन्दावन थाने की पुलिस एवं खुफिया विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन दंपति ने सहयोग नहीं किया और दस्तावेज दिखाने से भी मना कर दिया।

शर्मा के मुताबिक दंपति को जब गिरफ्तार कर थाने ले जाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि रोमानोवा येरोस्वलोव तथा उसकी पत्नी नतालिया क्रीवोनोसोवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली (विदेश मंत्रालय)से पता करने पर मालूम हुआ कि उनका वीजा दो साल पहले ही समाप्त हो चुका है और इसलिए वे पासपोर्ट एवं अन्य दसतावेज नहीं दिखा रहे थे। शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी रूसी दूतावास को दी गई है और वहां से और सूचना प्राप्त की जा रही है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments