scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशहरियाणा : व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हरियाणा : व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

जींद, दो अप्रैल (भाषा) हरियाणा के जींद जिले के सफीदों शहर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी प्रवीण की 30 मार्च को हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पत्नी और बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्रवीण की मौत की वजह चोट बताई गई है और उसकी बहन ने तहरीर में भाभी और भतीजे पर हत्या करने की आशंका जताई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की बहन उषा ने बताया कि उनके भाई और भाभी सुनीता के तलाक का मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि सुनीता और भतीजा कवल, भाई पर जमीन उनके नाम करने का दबाव बना रहे थे।

पुलिस ने बताया कि तहरीर के मुताबिक इसे लेकर उनके बीच मारपीट भी हुई थी जिसकी शिकायत पुलिस से भी गई थी।

सफीदों शहर थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह चोट सामने आने और बहन द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर मृतक के बेटे तथा पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments