scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमविदेशदक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या एक लाख को पार कर गई

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या एक लाख को पार कर गई

Text Size:

जोहानिसबर्ग, एक अप्रैल (भाषा) दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गयी है।

लेकिन, वैज्ञानिकों द्वारा आगामी सर्दियों के मौसम में महामारी की पांचवीं लहर आने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद सरकार लॉकडाउन संबंधी पांबदियों को जल्द समाप्त करने की तैयारी कर रही है।

दक्षिण अफ्रीका में संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान ने शुक्रवार को बताया कि महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,00,020 हो गयी है।

उप राष्ट्रपति डेविड माबुजा ने दक्षिण अफ्रीकी संसद को बताया कि सरकार कोविड से जुड़ी तमाम पाबंदियां जल्द ही समाप्त करने की योजना बना रही है और देश में अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीकाकरण नीति पेश करने की कोई योजना नहीं है।

भाषा रवि कांत सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments