scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअसम में पुलिस मुठभेड़ में तीन संदिग्ध डकैत मारे गये

असम में पुलिस मुठभेड़ में तीन संदिग्ध डकैत मारे गये

Text Size:

गुवाहाटी/कोकराझार, एक अप्रैल (भाषा) असम में शुक्रवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन संदिग्ध डकैत मारे गये। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गोलपारा के पुलिस अधीक्षक राकेश रेड्डी ने कहा कि पिछले एक महीने से डकैतों और हत्या के आरोपियों के एक गिरोह पर नजर रखी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात करीब साढ़े आठ बजे गोलपारा के अगिया में सुपारी ले जा रहे एक वाहन को रोका। अधिकारी ने बताया कि जब वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने को कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन के टायरों पर गोलियां चलाईं।

संदिग्ध डकैतों ने भी कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस मुठभेड़ में तीन संदिग्ध डकैत घायल हो गए और उनमें से दो ने गोलपारा सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शाहजहां अली और सुशेन अली के रूप में हुई है।

वहीं, दूसरी घटना कोकराझार जिले में हुई, जहां एलएलएफबी के एक पूर्व उग्रवादी एवं वर्तमान में डकैतों के एक गिरोह का नेतृत्व कर रहे व्यक्ति को चिरांग जिले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस नेब ताया कि उसने हिरासत से भागने की कोशिश की जिस दौरान पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाये जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

भाषा रवि कांत सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments