scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशगाजियाबाद के स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, पांच पुरुष व चार महिलाएं गिरफ़्तार

गाजियाबाद के स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, पांच पुरुष व चार महिलाएं गिरफ़्तार

Text Size:

गाजियाबाद ( उप्र), एक अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ज़िले की इंदिरापुरम पुलिस ने एक मॉल स्थित एक स्पा सेंटर (मसाज केंद्र) में छापा मार कर अनैतिक देह व्यापार में लिप्त रहने के आरोप में पांच पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए पुरुष आरोपियों की पहचान नितिन, राशिद, अजय कुमार, कुणाल और अंकित के तौर पर हुई है जबकि चार महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्राधिकारी ( सीओ) इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार को बढ़ावा दे रहा था।

पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक राजकुमार छापेमारी के समय मौजूद नहीं था। पुलिस ने मसाज सेंटर को सील कर दिया है।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments