scorecardresearch
Sunday, 29 September, 2024
होमदेशअर्थजगतव्हाट्सएप ने फरवरी में 14.26 लाख भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया

व्हाट्सएप ने फरवरी में 14.26 लाख भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) व्हाट्सऐप ने फरवरी, 2022 के दौरान शिकायतों के आधार पर 14.26 लाख भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपनी मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

कंपनी ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोकने और उनका पता लगाने के लिए अपने शिकायत विभाग तथा अपने तंत्र के जरिये उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की है।

व्हाट्सऐप को एक से 28 फरवरी के बीच 335 भारतीय खातों के खिलाफ शिकायतें मिलीं, जिसमे से 194 खातों को बंद करने की अपील की गई थी और उसमे से 21 के खिलाफ कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट के अनुसार फरवरी के दौरान व्हाट्सएप द्वारा 14.26 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया गया।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments