scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशयात्री एक किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार

यात्री एक किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, एक अप्रैल (भाषा) राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियों ने जयपुर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दिल्ली से जयपुर आये एक यात्री को एक किलोग्राम वजन के सोने के छह बिस्कुट के साथ पकड़ा।

निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद सोने की कीमत 52 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि मुखबीर की सूचना पर दिल्ली से जयपुर आये यात्री को हिरासत में लेकर जांच करने पर उसके पास से एक किलोग्राम सोने के छह बिस्कुट बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ से पता चला कि म्यांमार से तस्करी का सोना लाया जाता है और विभिन्न जगहों पर उनकी सुपुर्दगी की जाती है। उन्होंने बताया कि आरोपी यात्री को शुक्रवार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।

भाषा कुंज अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments