scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमविदेशआर्थिक संकट गहराने के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति आवास के सामने विरोध प्रदर्शन

आर्थिक संकट गहराने के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति आवास के सामने विरोध प्रदर्शन

Text Size:

कोलंबो, 31 मार्च (भाषा) श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को यहां उनके आवास के सामने जमा हुए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की।

श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कमी के कारण ईंधन जैसी आवश्यक चीजों की कमी हो गई है। रसोई गैस की भी कमी हो गई है और बिजली कटौती दिन में 13 घंटे तक की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण विदेशी मुद्रा संकट और गंभीर हो गया है।

भाषा आशीष सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments