काठमांडू, 31 मार्च (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-नेपाल के बीच 35 किलोमीटर लंबी जयनगर-कुर्था रेल लाइन का दो अप्रैल को संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे।
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेने वाले देउबा अपनी पहली विदेश यात्रा पर शुक्रवार को भारत जा रहे हैं।
यह ट्रेन सेवा बिहार के मधुबनी जिले में जयनगर स्टेशन से नेपाल के जनकपुर के कुर्था स्टेशन तक होगी।
जयनगर-कुर्था खंड, 68.7 किलोमीटर लंबी बिजलपुर-बरदीदास रेल लिंक का हिस्सा है, जिसे भारत सरकार की 8.77 अरब नेपाली रुपये की अनुदान सहायता के तहत बनाया जा रहा है।
भाषा अर्पणा सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.