scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशगुरुग्राम में समाधि का अपमान करने पर पुजारी की हत्या

गुरुग्राम में समाधि का अपमान करने पर पुजारी की हत्या

Text Size:

गुरुग्राम (हरियाणा), 31 मार्च (भाषा) जिला पुलिस ने रिश्तेदार की समाधि पर पेशाब करने के कारण एक 90 वर्षीय पुजारी की कथित रूप से हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कादरपुर गांव के रतन की ढाणी निवासी चमन (20) को बुधवार को वारदात के छह घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया। उसने पुजारी का गला काट कर हत्या की है।

पुलिस के अनुसार, नशेड़ी चमन ने पूछताछ में कहा, ‘‘वह हमारे पूर्वजों का अपमान कर रहा था। उसे तो मरना ही था।’’

पुलिस ने बताया कि चमन मंगलवार को मंदिर के पास स्थित अपने रिश्तेदार की समाधि साफ कर रहा था, उसी दौरान बाबा गोविंद दास ने उसपर पेशाब कर दिया, इससे नाराज होकर चमन ने रात को बाबा की हत्या कर दी।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर चमन को गिरफ्तार कर लिया और बृहस्पतिवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments