scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशत्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष माणिक साहा ने राज्यसभा चुनाव जीता

त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष माणिक साहा ने राज्यसभा चुनाव जीता

Text Size:

अगरतला, 31 मार्च (भाषा) त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष डॉ. माणिक साहा ने बृहस्पतिवार को राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में जीत हासिल की। मुख्य चुनाव अधिकारी जी. किरणकुमार दिनकरराव ने यह जानकारी दी।

माणिक साहा को 40 वोट जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी माकपा उम्मीदवार भानु लाल साहा को 15 वोट मिले।

सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के घटक दल इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एक विधायक ने मतदान नहीं किया। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा की चार सीटें अब खाली हैं।

‘राज्यसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद परिणाम घोषित किया गया। डॉ. माणिक साहा ने 40-15 के अंतर से जीत हासिल की।’

भाषा

जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments