scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशकांग्रेस का सदस्यता अभियान 15 अप्रैल तक बढ़ा

कांग्रेस का सदस्यता अभियान 15 अप्रैल तक बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी ने अपने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया है और अब यह 15 अप्रैल तक चलेगा।

पहले तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, पार्टी का सदस्यता अभियान 31 मार्च को संपन्न होने वाला था। यह अभियान पिछले साल एक नवंबर को आरंभ हुआ था।

वेणुगोपाल ने बताया कि विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ाया गया है, हालांकि इसका संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं होगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ाने संबंधी महासचिवों एवं प्रभारियों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यह अभियान अब 15 अप्रैल, 2022 तक चलेगा।’’

भाषा हक हक उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments