scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में मास्क समेत कोविड संबंधित सभी पाबंदियां दो अप्रैल से हटेंगी

महाराष्ट्र में मास्क समेत कोविड संबंधित सभी पाबंदियां दो अप्रैल से हटेंगी

Text Size:

मुंबई, 31 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में अनिवार्य रूप से मास्क लगाने समेत कोविड-19 से संबंधित सभी पाबंदियों को दो अप्रैल से खत्म कर दिया जाएगा। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। दो साल से ज्यादा समय के बाद महामारी से संबंधित पाबंदियों को हटाया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया है।

टोपे ने कहा, “ गुड़ी पड़वा (मराठी नव वर्ष जो इस बार दो अप्रैल को होगा) से महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत लगाई गईं कोविड-19 से संबंधित सभी पाबंदियों को हटा लिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि दो अप्रैल से मास्क लगाना जरूरी नहीं रहेगा।

भाषा

नोमान उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments