scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशराज्यपाल को उचित सम्मान दिये बिना संबोधित करना अस्वीकार्य: अन्नामलाई

राज्यपाल को उचित सम्मान दिये बिना संबोधित करना अस्वीकार्य: अन्नामलाई

Text Size:

चेन्नई, 30 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बुधवार को तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन को अन्ना पुरस्कार प्राप्तकर्ता द्वारा उचित सम्मान दिये बिना संबोधित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इस तरह की टिप्पणी ‘‘अस्वीकार्य’’ है।

डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन, जो पुडुचेरी की उपराज्यपाल भी हैं, के बचाव में आते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि किसी को भी इस तरह के निम्न स्तर पर नहीं उतरना चाहिए। अन्नामलाई ने कहा, ‘‘लोगों को ऐसे लोगों की पहचान करनी चाहिए और उन्हें खारिज करना चाहिए।’’

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व अध्यक्ष (डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन) को राज्यपाल पद पर पदोन्नत किया गया था जो यह दर्शाता है कि पार्टी में एक सामान्य व्यक्ति शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यही भाजपा की खूबसूरती है। एक साधारण कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी की तरह प्रधानमंत्री बन सकते हैं और मुझ जैसे कार्यकर्ता को पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।’’

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments