scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश तट के पास समुद्र में फंसे तमिलनाडु के मछुआरों को बचाया गया

आंध्र प्रदेश तट के पास समुद्र में फंसे तमिलनाडु के मछुआरों को बचाया गया

Text Size:

चेन्नई, 30 मार्च (भाषा) तटरक्षक ने बुधवार को कहा कि तकनीकी खराबी आने के बाद एक नौका में फंसे तमिलनाडु के नौ मछुआरों को बचा लिया गया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि 13 मार्च को समुद्र में निकले मछुआरे नौका के इंजन में गड़बड़ी आने के कारण 25 मार्च से आंध्र प्रदेश तट से करीब 95 समुद्री मील की दूरी पर फंस गए थे।

तटरक्षक के एक विमान ने मछुआरों का पता लगाया और गश्त पर निकले तटरक्षक बल के जहाज ‘प्रियदर्शिनी’ को मदद के लिए अलर्ट किया। भारतीय तटरक्षक के जहाज की टीम ने समुद्र में फंसी नौका को तकनीकी सहायता मुहैया करायी। सभी नौ मछुआरे स्वस्थ थे और नौका को आंध्र प्रदेश तट के पास लाया गया।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments