scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशचेतक हेलीकॉप्टर के सेवा में 60 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित होगा सम्मेलन: भारतीय वायु सेना

चेतक हेलीकॉप्टर के सेवा में 60 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित होगा सम्मेलन: भारतीय वायु सेना

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) भारतीय वायु सेना ने बुधवार को कहा कि चेतक हेलीकॉप्टर के सेवा में 60 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सिकंदराबाद स्थित हकीमपेट वायु सेना स्टेशन पर एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

वायु सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दो अप्रैल को होने वाले इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिधि होंगे। चेतक को अप्रैल 1962 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

बयान में कहा गया, “सम्मेलन में, देश में हेलीकॉप्टर के परिचालन के छह दशक की यात्रा को दर्शाने का मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें चेतक हेलीकॉप्टर के योगदान को प्रमुखता दी जाएगी।” इस सम्मेलन में वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

भाषा यश उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments