scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशमुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्तों को भी महीने में दो बार रात्रि ड्यूटी करनी होगी

मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्तों को भी महीने में दो बार रात्रि ड्यूटी करनी होगी

Text Size:

मुंबई, 30 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्तों सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हर 15 दिन में एक बार रात्रि ड्यूटी करनी होगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने एक परिपत्र जारी किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने परिपत्र के हवाले से बताया कि पुलिस आयुक्त ने कानून-व्यवस्था, अपराध, प्रशासन, यातायात और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की अगुवाई करने वाले सभी पांच संयुक्त पुलिस आयुक्तों और सभी अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों को रात्रि ड्यूटी करने का निर्देश दिया है।

अधिकारी ने कहा कि पूर्व में ज्यादातर पुलिस उपायुक्त शहर में कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रात की ड्यूटी करते थे। उन्होंने कहा कि नए निर्देश जल्द ही लागू होंगे।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments