scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशमेघचंद्र सिंह मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

मेघचंद्र सिंह मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने मणिपुर के अपने वरिष्ठ नेता केशम मेघचंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद एन लोकेन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव किया गया है।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मेघचंद्र सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

टी. मंगा वेफेई, मोहम्मद फजुर रहीम, विक्टर केसिंग और देवब्रत सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही, पांच नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments