scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशबिहार: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

बिहार: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Text Size:

नवादा, 29 मार्च (भाषा) बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आरोपियों ने वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था जोकि वायरल हो गया।

नवादा महिला थानाध्यक्ष निर्मला कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस वारदात को 20 मार्च को अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 20 मार्च को जब पीड़िता शौच के लिए गई थी तभी छह लड़कों ने उसे घेर लिया और उनमें से दो ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और चार अन्य लड़कों ने वारदात का वीडियो बना लिया, जोकि बाद में वायरल हो गया।

पीड़िता के अपने परिजन के साथ सोमवार को कौआकोल थाना पहुंच कर आपबीती सुनाये जाने पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को उसकी मेडिकल जांच करायी गयी।

भाषा सं अनवर शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments