scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों की लिवाली के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 77 रुपये की तेजी के साथ 6,371 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 77 रुपये अथवा 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,371 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 52,305 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments