scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: मंत्री गायकवाड़, विधायक शेख और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

महाराष्ट्र: मंत्री गायकवाड़, विधायक शेख और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

मुंबई, 28 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, कपड़ा मंत्री असलम शेख और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित रूप से तलवारें लहराने को लेकर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन उपनगरीय बांद्रा इलाके में किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना रविवार रात की है, जब बांद्रा के रंग शारदा भवन में इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई। बंबई पुलिस कानून और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें शेख, गायकवाड़ और इमरान प्रतापगढ़ी तलवार लहराते हुए देखे जा सकते हैं। भाजपा नेता मोहित कंबोज ने दावा किया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रतापगढ़ी महाराष्ट्र कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई गये थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। गायकवाड़ धारावी विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि शेख मलाड (पश्चिम) से विधायक हैं।

भाषा

संतोष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments