दमोह (मध्य प्रदेश), 28 मार्च (भाषा) लोकायुक्त सागर पुलिस ने सोमवार को मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक वनरक्षक को रेत भर कर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ने के एवज में एक व्यक्ति से 10,000 रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त निरीक्षक मंजू सिंह ने बताया कि दमोह जिले के बफर जोन में पदस्थ वनरक्षक जितेंद्र पटेल ने हल्काई पटेल का 12 मार्च को पाठा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लिया था, जिसे बाद में 11,000 रुपए नकद लेकर छोड़ दिया और 10,000 रुपए की राशि लेना बाकी थी।
उन्होंने कहा कि इस बात की शिकायत हलकाई पटेल द्वारा लोकायुक्त सागर में की गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया गया और जितेंद्र पटेल को उसके बैरियर नाका स्थित आवास पर हलकाई पटेल से 10,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भाषा सं रावत अर्पणा
अर्पणा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
