scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 60 पैसे की गिरावट के साथ 290.85 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 60 पैसे यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 290.85 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 2,476 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments