scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशतेलंगाना में बस-कार की टक्कर, पांच की मौत

तेलंगाना में बस-कार की टक्कर, पांच की मौत

Text Size:

हैदराबाद, 28 मार्च (भाषा) तेलंगाना के कामरेड्डी जिले में सोमवार को सरकारी सड़क परिवहन निगम की एक बस की एक कार से आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा जख्मी हो गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मछरेड्डी मंडल में हुई। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक अन्य बच्चा दुर्घटना में जख्मी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments