scorecardresearch
Sunday, 6 October, 2024
होमदेशअसम में जल संरक्षण के क्षेत्र में नवोन्मेष के लिए प्रशासनिक अधिकारी होंगी सम्मानित

असम में जल संरक्षण के क्षेत्र में नवोन्मेष के लिए प्रशासनिक अधिकारी होंगी सम्मानित

Text Size:

कोकराझार,28 मार्च (भाषा) असम के कोकराझार जिले की उपायुक्त वरनाली डेका को जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्तर के दो पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डेका को उनके वार्तमान कार्यकाल में जल संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी संबंधी प्रयासों और ग्वालपाडा जिले में कार्यकाल के दौरान इसी क्षेत्र में योगदान के लिए ‘जल योद्धा’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

जल शक्ति मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी को मंगलवार को नयी दिल्ली में होने वाले तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह सितंबर 2019 से जनवरी 2021 के बीच जल क्षेत्र में नवोन्मेष और संरक्षण के उनके प्रयासों को सम्मानित करने के लिए है। उस दौरान डेका ग्वालपाडा में उपायुक्त पद पर थीं।

उन्होंने कहा कि डेका को जल संरक्षण के लिए नवोन्मेषी विचारों और परियोजनाओं के लिए जल प्रहरी सम्मान, 2022 के लिए भी चुना गया है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को जल प्रहरी समारोह 2022 में उन्हें 2022 की ‘जल योद्धा’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

डेका को 2021 में हुए असम विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रबंधन में नवोन्मेष के लिए निर्वाचन आयोग ने सर्वश्रेष्ठ जिला चुनाव अधिकारी का पुरस्कार भी प्रदान किया था।

भाषा

शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments