scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेश‘आप’ के बढ़ते कदमों से डरी हुई है भाजपा : सिसोदिया

‘आप’ के बढ़ते कदमों से डरी हुई है भाजपा : सिसोदिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों की सेवा शर्तें केंद्रीय सिविल सेवाओं के अनुरूप करने की घोषणा करने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी (आप) के ‘‘बढ़ते कदमों’’ से डर गई है।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया कि जब पंजाब में कांग्रेस का शासन था, तब शाह ने ‘‘चंडीगढ़ की शक्तियां नहीं छीनीं।’’ उन्होंने कहा कि लेकिन जैसे ही पंजाब में ‘आप’ ने सरकार बनाई तो गृह मंत्री ने इस कदम का ऐलान कर दिया, क्योंकि ‘‘भाजपा ‘आप’ के बढ़ते कदमों से डरी हुई है।’’

भाषा गोला पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments