scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशकांग्रेस ने जेनी थुम्मर को गुजरात महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया

कांग्रेस ने जेनी थुम्मर को गुजरात महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर जेनी थुम्मर को रविवार को नियुक्त किया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य में पार्टी की महिला ईकाई के प्रमुख के तौर पर थुम्मर की नियुक्ति की। गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

थुम्मर ने गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर गायत्रीबा वाघेला का स्थान लिया है।

महिला कांग्रेस प्रमुख नेटा डीसूजा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी का गुजरात में संगठनात्मक बदलाव के लिए आभार व्यक्त करती हूं। गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर सुश्री जेनी को मेरी शुभकामनाएं।’’

कांग्रेस ने पिछले सप्ताह पार्टी की गुजरात ईकाई में बदलाव करते हुए 25 उपाध्यक्ष और 75 महासचिवों की नियुक्ति की थी।

भाषा गोला अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments