scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशनीतीश कुमार मंत्रिमंडल से मुकेश सहनी बर्खास्त

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से मुकेश सहनी बर्खास्त

Text Size:

पटना, 27 मार्च (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस आशय की सिफारिश सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक ‘‘लिखित निवेदन’’ के बाद राज्यपाल को भेजी गई है, जिसमें कहा गया कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक प्रमुख सहनी ‘‘अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा नहीं हैं।’’

भाजपा के कहने पर सहनी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। भाजपा ने ही सहनी को विधान परिषद में भेजा था, क्योंकि वह विधानसभा का चुनाव हार गए थे।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments