scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशकर्नाटक में छह स्थानों पर चित्रकला दीर्घाएं स्थापित की जाएंगी: मुख्यमंत्री

कर्नाटक में छह स्थानों पर चित्रकला दीर्घाएं स्थापित की जाएंगी: मुख्यमंत्री

Text Size:

बेंगलुरू, 27 मार्च (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि राज्य में चित्रांकन और चित्रकला को बढ़ावा देने के लिये छह स्थानों पर चित्रकला दीर्घाएं स्थापित की जाएंगी।

उन्होंने चित्रकला परिषद को एक स्वायत्त संस्थान बनाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य का विधानमंडल अगले सत्र में इस दिशा में कदम उठाएगा।

बोम्मई ने परिषद द्वारा आयोजित ‘चित्र सांठे’ के 19वें संस्करण के उद्घाटन के बाद कहा, ”चित्रकला परिषद कर्नाटक में ‘चित्रकले’ (चित्रांकन और चित्रकला) का केंद्र है। इसे पूरे राज्य में विस्तारित करने की जरूरत है। छह क्षेत्रीय स्थानों में चित्रकला दीर्घाओं की स्थापना के लिए कदम उठाए जाएंगे।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments