scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के राजौरी में दो विस्फोट, कोई हताहत नहीं

जम्मू कश्मीर के राजौरी में दो विस्फोट, कोई हताहत नहीं

Text Size:

जम्मू, 26 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के एक व्यस्त बाजार में शनिवार शाम दो विस्फोटों से लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हालांकि विस्फोटों में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पहला विस्फोट रात लगभग 8.15 बजे कोटरांका बाजार में कूड़े के ढेर के पास हुआ।

पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और विस्फोट के कारणों की जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।

अधिकारियों ने बताय कि जांच चल ही रही थी कि 10 मिनट बाद एक और विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है।

अधिकारियों ने घटना में आतंकियों का हाथ होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments