scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशराष्ट्रीय हितों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का सबसे बड़ा कर्तव्य: नायडू

राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का सबसे बड़ा कर्तव्य: नायडू

Text Size:

हैदराबाद, 26 मार्च (भाषा) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को युवाओं में राष्ट्रवादी मूल्यों को विकसित करने का आह्वान किया और कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च कर्तव्य होना चाहिए।

नायडू ने युवाओं से समाज में बदलाव का एजेंट बनने का आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा में समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को संरक्षित करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि देश हमेशा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के दर्शन में विश्वास करता है। उन्होंने सार्वभौमिक भाईचारे की अवधारणा को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया। वह आंध्र प्रदेश के एक सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत सोमपल्ली सोमैया की जीवनी ‘स्पूर्ति प्रदता श्री सोमैया’ का विमोचन करने के बाद बोल रहे थे।

नायडू ने कहा कि वह सोमैया को अपने गुरुओं में से एक मानते हैं और उन्हें युवावस्था में उनके व्यक्तित्व को आकार देने का श्रेय दिया।

आंध्र प्रदेश में चक्रवात पीड़ितों के लिए राहत और पुनर्निर्माण गतिविधियों में सोमैया के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता ने कई युवाओं को लोगों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए प्रेरित किया।

सोमैया को राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए श्रद्धांजलि देते हुए, उपराष्ट्रपति ने युवाओं से ऐसे नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से जुड़ी कहानियों को पढ़ने और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

भाषा. अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments