scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशदिल्ली सरकार ने पुरातत्व अधिकारी सहित चार पदों के लिए आवेदन मांगे

दिल्ली सरकार ने पुरातत्व अधिकारी सहित चार पदों के लिए आवेदन मांगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली सरकार ने पुरातत्व अधिकारी और संरक्षण सहायक सहित चार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार, इन चारों पदों पर भर्तियां ‘विशुद्ध रूप से संविदा’ पर की जाएंगी।

विज्ञापन में कहा गया है कि अगर नियुक्त किए गए व्यक्ति की सेवाएं संतोषजनक नहीं रहीं तो उन्हें ‘किसी भी वक्त बर्खास्त’ किया जा सकता है।

उसमें कहा गया है, ‘‘निम्न पदों पर संविदा के आधार पर एक साल की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, इस संविदा को पुरातत्व विभाग में प्रति माह तय वेतन पर एक महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है।’’

इन चार में से दो रिक्तियां पुरातत्व अधिकारी जबकि दो अन्य रिक्तियां सहायक पुरातत्वविद की हैं।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments