नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक पीटीआई-भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि8 न्यायालय हिजाब
कक्षाओं में हिजाब पर पाबंदी: न्यायालय ने फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया, जिसमें अदालत ने कक्षा के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था और कहा था कि हिजाब इस्लाम धर्म में आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है।
दि12 न्यायालय वायरस अनुग्रह राशि
कोविड-19 मौत: न्यायालय ने केन्द्र को अनुग्रह राशि के लिए झूठे दावों की जांच की अनुमति दी
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र को कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को मिलने वाली अनुग्रह राशि पाने के लिए किए गए कथित झूठे दावों की जांच करने की बृहस्पतिवार को अनुमति दी।
दि11 दिल्ली दंगे अदालत
दिल्ली दंगे: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को जमानत देने से अदालत का इनकार
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों से संबंधित व्यापक षड्यंत्र के एक मामले में जमानत देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।
अर्थ4 मोदी जीईएम
मोदी ने सरकारी खरीद पोर्टल जीईएम की तारीफ की
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज एक साल में एक लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल करने पर बृहस्पतिवार को सरकारी खरीद पोर्टल ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ (जीईएम) की तारीफ की।
दि7 वायरस लीड मामले
देश में कोविड-19 के 1,938 नए मामले, 67 और लोगों की मौत
नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,938 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,14,687 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 22,427 रह गई है।
प्रादे15 गुजरात विस कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात विधानसभा को संबोधित किया
गांधीनगर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को गुजरात विधानसभा को संबोधित किया और देश के विकास के लिए राज्य के लोगों और सरदार पटेल जैसे नेताओं के योगदान की सराहना की।
प्रादे20 बंगाल हिंसा फॉरेंसिक जांच
बीरभूम में लोगों को जिंदा जलाने से पहले बुरी तरह पीटा गया : जांच रिपोर्ट
कोलकाता/रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल), पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत आठ लोगों को जिंदा जलाने से पहले बुरी तरह पीटा गया था। मृतकों के शवों की पोस्टमार्टम जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।
अर्थ10 सीएनजी कीमत वृद्धि
सीएनजी और पीएनजी के दाम में भी एक रुपये की बढ़ोतरी
नयी दिल्ली, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली में सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी की कीमतें भी एक रुपये तक बढ़ा दी गईं।
वि16 संरा शृंगला गुतारेस
विदेश सचिव शृंगला, संरा प्रमुख ने यूक्रेन, अफगानिस्तान के मसले पर विमर्श किया
संयुक्त राष्ट्र, विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से यहां मुलाकात की और यूक्रेन, अफगानिस्तान और म्यांमा की बदलती परिस्थितियों सहित विश्व निकाय की सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर विचार विमर्श किया।
खेल4 खेल बैडमिंटन भारत सिंधू
सिंधू स्विस ओपन के दूसरे दौर में
बासेल, ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु ने यहां डेनमार्क की लाइन होमार्क केजेर्सफेल्ट को सीधे गेम में हराकर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
खेल5 खेल शास्त्री कोहली
कोहली का कप्तानी छोड़ने का फैसला समझदारी भरा : शास्त्री
नयी दिल्ली, भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों की कप्तानी छोडकर ‘समझदारी भरा फैसला’ किया, जिससे उनकी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में खुद को बेहतर तरीके से पेश करने की राह आसान हो गयी है।
भाषा
रवि कांत मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
