scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशदेश में कोविड टीके की 182 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाई गईं: सरकार

देश में कोविड टीके की 182 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाई गईं: सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 12-14 साल के आयु समूह को कोविड रोधी टीके की 69 लाख से ज्यादा खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, देश में अबतक कोविडरोधी टीके की कुल 182 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी हैं।

उसने कहा कि बुधवार शाम सात बजे तक 28 लाख 17 हजार 612 से ज्यादा खुराकें लगाई गई हैं और देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 12-14 साल आयु वर्ग को टीकों की 69,99,528 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

उसने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 2.21 करोड़ से ज्यादा ऐहतियाती खुराक लगाई जा चुकी हैं।

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments