scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशलोधी स्टेट इलाके में नाले से दो शव बरामद

लोधी स्टेट इलाके में नाले से दो शव बरामद

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) मध्य दिल्ली में इंडिया इंटरनेशल सेंटर के सामने एक नाले से मंगलवार को दो शव बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 31 वर्षीय खुर्शीद और 34 साल के सज्जाद के तौर पर हुई है और दोनों बिहार के अररिया के रहने वाले थे।

दमकल कर्मियों के मुताबिक, उन्हें शाम छह बजकर 24 मिनट पर लोधी स्टेट इलाके में कोठी संख्या 57 के पास नाले में दो शवों के पड़े होने की सूचना मिली।

पुलिस को लगता है कि दोनों व्यक्तियों की हत्या करके उन्हें नाले में फेंक दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।

दमकल विभाग ने बताया कि शवों को नाले से निकालने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments