scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशओवन में मृत मिली नवजात: दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया

ओवन में मृत मिली नवजात: दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) दिल्ली महिला आयोग ने शहर की पुलिस को नोटिस जारी कर दो महीने की बच्ची की हत्या को लेकर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। बच्ची का शव चिराग दिल्ली इलाके में माइक्रोवेव (ओवन) में मिला था।

सोमवार को एक पड़ोसी ने बच्ची को ओवन के अंदर देखा जिसके बाद उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया।

आयोग ने कहा, “दिल्ली चिराग इलाके से भयावह घटना सामने आई है…मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने तुरंत दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।”

दिल्ली पुलिस को मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट आयोग को देने के लिए 25 मार्च तक का समय दिया गया है।

आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह पूरी तरह से अमानवीय है और इस बर्बर कृत्य को करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।”

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments