मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक वार्ड बॉय द्वारा 26 वर्षीय महिला मरीज का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल के आरोपी वार्ड बॉय राशिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (लज्जाभंग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता के पति द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक सोमवार को जब महिला का इलाज चल रहा था तो आरोपी ने महिला का यौन उत्पीड़न किया। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसे इलाज के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
भाषा सं आनन्द सुरभि
सुरभि
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
