scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री केवल दो घंटे सोते हैं, देश के लिए 24 घंटे जगे रहने का प्रयास कर रहें : पाटिल

प्रधानमंत्री केवल दो घंटे सोते हैं, देश के लिए 24 घंटे जगे रहने का प्रयास कर रहें : पाटिल

Text Size:

मुंबई, 20 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन केवल दो घंटे सोते हैं और वह एक प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत ही न पड़े और देश के लिये 24 घंटे काम करते रहें।

पाटिल ने हाल ही में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव से पहले कोल्हापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने दावा किया, “पीएम मोदी केवल दो घंटे सोते हैं और हर दिन 22 घंटे काम करते हैं। वह अब प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत न पड़े।”

पाटिल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री देश के लिए ”हर मिनट काम करते हैं।”

भाजपा प्रमुख ने कहा कि मोदी नींद पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें।

उन्होंने कहा, ”वह एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते हैं।”

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत कुशलता से काम करते हैं और देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं से अवगत रहते हैं।

भाषा जोहेब धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments