scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने दिया इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने दिया इस्तीफा

Text Size:

जम्मू, 20 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार फारूक खान ने रविवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी खान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में ‘महत्वपूर्ण जिम्मा’ दिया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में 1990 के दशक में आतंकवाद पर काबू पाने में खान का अहम योगदान रहा था।

ऐसी संभावना है कि खान को इस केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के वास्ते पार्टी को तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाए। वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं तथा पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे में कई पदों पर रहे हैं।

वैसे तो विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गयी है लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि वर्तमान परिसीमन कार्य मई तक पूरा हो जाने पर अक्टूबर के बाद चुनाव कराये जायेंगे।

भाषा राजकुमार धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments