scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

प्रादे18 पंजाब मंत्री लीड शपथ

पंजाब में आम आदमी पार्टी के दस विधायक भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल

चंडीगढ़, पंजाब में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को शामिल किया गया।

दि6 राहुल कीमत बढ़ोतरी

महंगाई बढ़ेगी, जनता को महंगाई से बचाने के लिए सरकार कदम उठाए: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आगाह किया कि महंगाई अभी और बढ़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से देश की जनता को महंगाई से बचाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

दि7 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 2,075 नए मामले, 71 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,075 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,06,080 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 27,802 रह गई है।

प्रादे17 केरल राज्यसभा कांग्रेस

जेबी मैथर होंगी केरल से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार

तिरुवनंतपुरम, कांग्रेस ने केरल से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपनी महिला इकाई की राज्य प्रमुख जेबी मैथर को उम्मीदवार घोषित किया है।

अर्थ1 ईरान तेल

भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है ईरान

मुंबई, भारत में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने भारत को ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद की पेशकश करते हुए कहा कि उनका देश तेल और गैस के निर्यात के लिए रुपया-रियाल व्यापार फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

वि6 वायरस चीन मामले

चीन में एक वर्ष से अधिक समय के बाद कोविड-19 से दो लोगों की मौत

बीजिंग, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकार ने शनिवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत की पुष्टि की, जो जनवरी 2021 के बाद से मृतक संख्या में दर्ज पहली बढ़ोतरी है। देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के काफी मामले हैं।

वि11 यूक्रेन रूस घटनाक्रम

बम-गोलों और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे : यूक्रेन

कीव, यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्तिरिस्की ने शुक्रवार को कहा कि रूसी बलों द्वारा देश में बरसाये गए उन बम-गोले और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे, जो फट नहीं पाए हैं।

वि15 रूस यूक्रेन युद्ध

यूक्रेन में भीषण गोलाबारी के बीच रूस ने विशाल रैली का आयोजन किया

ल्वीव (यूक्रेन), यूक्रेन के शहरों पर रूसी सैनिकों की भीषण गोलाबारी के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना की प्रशंसा में एक विशाल रैली का आयोजन किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) पर जानबूझकर ‘‘मानवीय संकट’’ पैदा करने का आरोप लगाया।

खेल1 खेल महिला कप भारत पारी

हरमनप्रीत, मिताली और यास्तिका के अर्धशतक, भारत ने आस्ट्रेलिया को दिया 278 रन का लक्ष्य

आकलैंड, कप्तान मिताली राज, यास्तिका भाटिया और हरनप्रीत कौर के अर्धशतकों से भारत ने शनिवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में सात विकेट पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया।

खेल3 खेल अफ्रीका बांग्ला

बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय में जीत के साथ इतिहास रचा

सेंचुरियन, अनुभवी शाकिब अल हसन (77) लिटन दास (50) और यासिर अली (50) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से बांग्लादेश ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर इतिहास रच दिया।

खेल11 खेल गोल्फ भारत शुभंकर

शुभंकर शुरुआती दोनों दौर में अंडर पार कार्ड खेलने के बाद भी कट से चूके

जोहानिसबर्ग, भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा पहले दो दौर में अंडर पार कार्ड बनाने के बावजूद स्टेन सिटी गोल्फ चैंपियनशिप में कट में जगह बनाने से एक शॉट से चूक गए।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments